Venezuela: 'आजादी का वक्त आ गया', मादुरो को बंधक बनाए जाने पर बोलीं मचाडो; देश में सत्ता परिवर्तन का दावा
वेनेजुएला की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिका द्वारा बंधक बनाए जाने के बाद देश की प्रमुख विपक्षी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने इसे वेनेजुएला के लिए आजादी का क्षण बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में मचाडो ने कहा वेनेजुएलावासियों, आजादी का वक्त आ गया है। अब न्याय का राज स्थापित होगा। जिन अपराधों को वर्षों से अनदेखा किया गया, अब उनके लिए अंतरराष्ट्रीय न्याय लागू होगा। जनसत्ता और राष्ट्रीय संप्रभुता होगी स्थापित मचाडो ने कहा कि मादुरो द्वारा किसी भी शांतिपूर्ण समाधान को स्वीकार न करने के कारण अमेरिका ने कानून के तहत कार्रवाई की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब देश में राजनीतिक कैदियों को रिहा किया जाएगा, व्यवस्था सुधारी जाएगी और विदेशों में बसे वेनेजुएला के नागरिकों को वापस लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र के लिए वर्षों से चला संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मचाडो ने दावा किया कि एडमुनदो गोंजालेज उरुतिया को वैध राष्ट्रपति चुना गया है और उन्हें तत्काल संवैधानिक जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। उन्होंने सेना और सुरक्षा बलों से भी नए नेतृत्व को मान्यता देने की अपील की। Venezolanos, llegoacute; la hora de la libertad. pic.twitter.com/ehy20V1xm9mdash; Mariacute;a Corina Machado (@MariaCorinaYA) January 3, 2026 देश और विदेश में रहने वाले नागरिकों से अपील विपक्षी नेता ने वेनेजुएला के अंदर मौजूद नागरिकों से सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों के लिए तैयार रहने को कहा। वहीं, विदेशों में बसे वेनेजुएलावासियों से अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की अपील की। उन्होंने कहाये निर्णायक घंटे हैं। एकजुटता और सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। वेनेजुएला जरूर आजाद होगा। अमेरिका की कार्रवाई और आरोप बताया जा रहा है कि अमेरिकी एजेंसियों और खुफिया तंत्र की संयुक्त कार्रवाई में मादुरो और उनकी पत्नी को काराकास से बाहर ले जाया गया। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल द्वारा साझा आरोपपत्र के मुताबिक, दोनों पर ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकवाद से जुड़े गंभीर आरोप हैं।
#World #International #Venezuela #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 04, 2026, 07:13 IST
Venezuela: 'आजादी का वक्त आ गया', मादुरो को बंधक बनाए जाने पर बोलीं मचाडो; देश में सत्ता परिवर्तन का दावा #World #International #Venezuela #VaranasiLiveNews
