Agra News: ताज हाफ मैराथन के लिए आज रहेगी वाहनों की नो एंट्री
आगरा। ताज हाफ मैराथन दौड़ के लिए रविवार सुबह से शहर में नो एंट्री लागू रहेगी। सुबह 4 बजे से होने वाली मैराथन के लिए तय मार्ग पर सभी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। दौड़ समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि 8 फरवरी को सुबह 4 बजे से मैराथन का आयोजन होगा। प्रारंभ और समापन दोनों ही एकलव्य स्टेडियम पर होंगे। आयोजन के चलते शहर में यातायात डायवर्जन और भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू रहेगी। मैराथन का रूट एकलव्य स्टेडियम से क्लब चौराहा, तारघर, करियप्पा रोड, आगरा किला के अमर सिंह गेट से हाथीघाट तिराहा से यू-टर्न लेकर विक्टोरिया पार्क से पुरानी मंडी, फूल सय्यद चौराहा होकर ताज व्यू चौराहे से बसई सब्जी मंडी, टीडीआई मॉल, तोरा चौकी, कलाल खेरिया से एकलव्य स्टेडियम तक रहेगा। मैराथन की समाप्ति तक मार्ग पर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सभी नो एंट्री पास निरस्त कर दिए गए हैं।
#VehiclesWillNotBeAllowedTodayForTheTajHalfMarathon. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 02:53 IST
Agra News: ताज हाफ मैराथन के लिए आज रहेगी वाहनों की नो एंट्री #VehiclesWillNotBeAllowedTodayForTheTajHalfMarathon. #VaranasiLiveNews
