Jhajjar-Bahadurgarh News: गौ तस्करी में वाहन मालिक भी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद

बहादुरगढ़। गौ तस्करी के मामले में थाना सेक्टर-6 पुलिस ने मामले में प्रयुक्त वाहन के मालिक झाड़ौदा निवासी मिथिलेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद कर ली है। थाना सेक्टर-6 प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यवीर ने बताया कि मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर चुकी है।पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में चल रही जांच में थाना सेक्टर-6 में तैनात उपनिरीक्षक जयकरण की टीम ने झाड़ौदा निवासी मिथिलेश को गिरफ्तार किया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कितने समय से इस तरह की गतिविधियों में शामिल था और उसके संपर्क किन-किन लोगों से थे। गिरफ्तार आरोपी मिथिलेश को बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

#VehicleOwnerAlsoArrestedInCowSmugglingCase;VehicleUsedInTheCrimeRecovered. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 21:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: गौ तस्करी में वाहन मालिक भी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद #VehicleOwnerAlsoArrestedInCowSmugglingCase;VehicleUsedInTheCrimeRecovered. #VaranasiLiveNews