Shahjahanpur News: हाईवे पर कार की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी विक्रेता की मौत, दो लोग घायल
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह कार की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। खड़खड़ी गांव के रहने वाले निसार अली बुधवार सुबह सब्जी लेने के लिए ऑटो से मंडी आ रहे थे। बतलइया गांव का रहने वाला बाजिद अली ऑटो चला रहा था। सुबह करीब छह बजे ग्राम शेरपुर बतलइया के सामने हाईवे पर ऑटो को पीछे से कार की टक्कर लग गई। ऑटो और कार सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे में ऑटो रिक्शा सवार सब्जी विक्रेता निसार अली (41) की मौके पर मौत हो गई। ऑटो चालक बाजिद और कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाजिद को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
#CityStates #Shahjahanpur #RoadAccident #ManDies #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 12:12 IST
Shahjahanpur News: हाईवे पर कार की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी विक्रेता की मौत, दो लोग घायल #CityStates #Shahjahanpur #RoadAccident #ManDies #VaranasiLiveNews
