Shahjahanpur News: सब्जी विक्रेता ने मां-बेटी को पीटा, फिर छेड़खानी भी की
थाना सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कीसंवाद न्यूज एजेंसीशाहजहांपुर। ठेला निकालने को लेकर हुई कहासुनी के बाद सब्जी विक्रेता ने पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट की। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी बेटी से छेड़छाड़ भी की गई। थाना सदर बाजार पुलिस ने एक मोहल्ले की महिला की तहरीर पर मारपीट व छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने बताया है कि उनके घर की दीवार के पास खंभा लगा हुआ है। सब्जी विक्रेता ताज ने ठेला निकालने के दौरान कई बार उनकी दीवार तोड़ दी। कई बार विरोध किया गया, लेकिन सब्जी विक्रेता बाज नहीं आया। आरोप है कि सोमवार की सुबह ताज अपने चाचा शकील और दादी के साथ घर में घुस आया और गालियां देते हुए मारपीट की। इस बीच बचाने आई बेटी को लाठी-डंडों से पीटा। उसका दुपट्टा खींचकर अश्लील हरकतें की। बेटी के शोर-शराबा करने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने बताया कि अभी 10 दिन पहले पित्त का ऑपरेशन हुआ है। मारपीट के दौरान पेट में चोटें आईं हैं। सांस लेने में में तकलीफ हो रही है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। --छात्रा से छेड़खानी के मामले में रिपोर्ट दर्जशाहजहांपुर। मदनापुर थाना पुलिस टीम ने छात्रा से की गई छेड़खानी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने दादी के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस को बताया कि किशोरी नौ अप्रैल की सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। इस दौरान एक युवक ने छात्रा को रोककर उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद छात्रा घर चली गई। फिर तीसरे दिन युवक ने दोबारा छात्रा को रोककर छेड़खानी की। इससे छात्रा डरी-सहमी है। मदनापुर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जाएगी।
#VegetableVendorBeatsMotherAndDaughter #ThenMolestsThem #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 17:55 IST
Shahjahanpur News: सब्जी विक्रेता ने मां-बेटी को पीटा, फिर छेड़खानी भी की #VegetableVendorBeatsMotherAndDaughter #ThenMolestsThem #VaranasiLiveNews
