पेद्दी और है जवानी तो इश्क होना है के क्लैश पर क्या बोले वरुण और जान्हवी? सोशल मीडिया पर किया रिएक्ट
जहां जान्हवी और राम चरण की फिल्म पेद्दी 4 जून को रिलीज होगी, वहीं वरुण की कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है एक दिन बाद 5 जून को सिनेमाघरों में आएगी। इस पर दोनों एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है। जान्हवी के पोस्ट पर वरुण का जवाब जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर करते हुए इस बॉक्स ऑफिस क्लैश पर मजेदार रिएक्शन दिया। उन्होंने कैप्शन में वरुण धवन को टैग करते हुए लिखा, हमारे बीच क्लैश होने वाला है। इस पर जवाब देते हुए वरुण ने लिखा, तुम शानदार हो और तुम्हारे साथ कभी क्लैश नहीं हो सकता। वरुण ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया और लिखा, तुम्हारे साथ ये सिर्फ एक हल्की-फुल्की टक्कर है जान्हवी। तुम पेद्दी में बहुत शानदार लग रही हो। अपने दोस्त की फिल्म देखने का इंतजार नहीं हो रहा। View this post on Instagram A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)
#Bollywood #National #VarunDhawan #JanhviKapoor #HaiJawaniToIshqHonaHai #HaiJawaniToIshqHonaHaiMovieReleaseDate #Peddi #PeddiMovieReleaseDate #PeddiReleaseDate #HaiJawaniToIshqHonaHaiReleaseDate #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 06:44 IST
पेद्दी और है जवानी तो इश्क होना है के क्लैश पर क्या बोले वरुण और जान्हवी? सोशल मीडिया पर किया रिएक्ट #Bollywood #National #VarunDhawan #JanhviKapoor #HaiJawaniToIshqHonaHai #HaiJawaniToIshqHonaHaiMovieReleaseDate #Peddi #PeddiMovieReleaseDate #PeddiReleaseDate #HaiJawaniToIshqHonaHaiReleaseDate #VaranasiLiveNews
