UP Accident: हादसों में वाराणसी, मृतकों के मामले में जौनपुर नंबर वन; तमाम कवायद के बाद भी नहीं थम रही रफ्तार
UP Accident News: सरकार सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए अभियान चलाती है, नियम बनते हैं, पोस्टर लगते हैं और बैठकें होती हैं, लेकिन हकीकत में हर साल हादसे बढ़ रहे हैं।वाराणसी मंडल के चार जिले में 2024 की अपेक्षा 2025 में सड़क हादसों और मरने वालों की संख्या बढ़ी है। इनमें 696 हादसों के साथ वाराणसी जिला टॉप पर है, जबकि 466 लोगों की मौत के साथ जौनपुर नंबर वन है। वहीं, 285 मौत के साथ गाजीपुर तीसरे और 177 मृतकों की संख्या के साथ चंदौली चौथे स्थान पर है। 21 जनवरी को शासन के सड़क सुरक्षा के अपर परिवहन आयुक्त मयंक ज्योति की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वाराणसी मंडल के जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जिले में वर्ष 2024 के सापेक्ष वर्ष 2025 में हुए सड़क हादसों में 29.4 प्रतिशत से लेकर 2.5 फसदी तक बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा मृतकों की संख्या में 24.5 से 16.3 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं घायलों में 63.8 प्रतिशत से लेकर 3.2 फीसदी तक बढ़ी है। आंकड़ों के अनुसार वाराणसी जिले में 2025 में 696 सड़क हादसे हुए, जो वर्ष 2024 की अपेक्षा 158 अधिक रहा। इस दौरान 355 लोगों ने जान गंवाई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16.8 प्रतिशत अधिक रहा, जबकि घायलों की संख्या 63.8 प्रतिशत अधिक रही।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 23, 2026, 16:49 IST
UP Accident: हादसों में वाराणसी, मृतकों के मामले में जौनपुर नंबर वन; तमाम कवायद के बाद भी नहीं थम रही रफ्तार #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews
