Varanasi News Today: छात्रों के हाथ में कलम की जगह झाड़ू, जारी हुआ नोटिस; जमीन के विवाद में मारपीट; अन्य खबरें

वाराणसी जिले के चोलापुर विकासखंड के जगदीशपुर प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें छात्र झाड़ू लगाते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में दावा किया गया कि तैनात सफाईकर्मी सफाई नहीं करता है। वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया तो खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांग लिया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत चोलापुर ने भी सफाई कर्मचारी के विरुद्ध नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रधानाध्यापक सुशील गिरी ने बताया कि सफाई कर्मचारी नहीं था। पड़ोस के एक व्यक्ति ने विद्यालय में जाकर बच्चों के हाथ में झाड़ू पकड़वाई और फोटो खींचे और वीडियो बनाए। झाड़ू नहीं लगवाई जाती है। इसे भी पढ़ें;पुलिस कमिश्नर बोले: सड़क पर रस्सी के अंदर हों बराती, आतिशबाजी पर प्रतिबंध, लॉन के पास पार्किंग सबसे जरूरी सफाई कर्मचारी की लापरवाही है। विद्यालय में गंदगी की वजह से बच्चे झाड़ू लगा रहे हैं। शिक्षक द्वारा खुद बच्चों को देकर झाड़ू लगवाया गया है। सफाई कर्मचारी मनोज कुमार, अजय कुमार का एक दिन का वेतन रोक कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। -आनंदसील, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, चोलापुर

#CityStates #Varanasi #VaranasiTopNews #VaranasiNews #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 12:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News Today: छात्रों के हाथ में कलम की जगह झाड़ू, जारी हुआ नोटिस; जमीन के विवाद में मारपीट; अन्य खबरें #CityStates #Varanasi #VaranasiTopNews #VaranasiNews #UpNews #VaranasiLiveNews