वाराणसी: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, आभूषण और नकदी समेट ले गए चोर; जमशेदपुर में रहता है परिवार

चौबेपुर थाना क्षेत्र के झांझूपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर बहुमूल्य आभूषण, नकदी और अन्य सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हलचल मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। झांझूपुर गांव निवासी दीनदयाल तिवारी परिवार के साथ झारखंड के जमशेदपुर में रहते हैं। वह वहां नौकरी करते हैं। गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के समीप सिवान में उन्होंने अपना मकान बनवाया है। परिवार के गांव में नहीं रहने के कारण मकान बंद रहता है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बृहस्पतिवार की रात वारदात को अंजाम दिया।

#CityStates #Varanasi #Chaubepur #HouseBurglary #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 16, 2026, 11:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, आभूषण और नकदी समेट ले गए चोर; जमशेदपुर में रहता है परिवार #CityStates #Varanasi #Chaubepur #HouseBurglary #VaranasiLiveNews