वाराणसी: नए शहरी क्षेत्र में सीवर समस्या से मिलेगी निजात, जल निकासी का बनेगा मास्टर प्लान; ठेकेदार रहें सावधान

मानसून और सामान्य दिनों में नए और पुराने शहर वासियों को जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान दिलाने के लिए नगर निगम ने जल निकासी प्रबंधन का एक व्यापक मास्टर प्लान बनाने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में मेयर ने स्टेडियम कॉम्प्लेक्स निर्माण तथा लहुराबीर में काम में देरी पर ठेकेदार को नोटिस देने के साथ पेनाल्टी वसूलने को कहा। वहीं आवास आवंटन में पूर्व में हुई गलतियों को लेकर डूडा को सख्त हिदायत दी। सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में हुई समीक्षा बैठक में शहर की सबसे बड़ी समस्या जलभराव, सीवर और विभिन्न विकास परियोजनाओं की व्यापक रूपरेखा तय की गई। बैठक में नवसृजित वार्डों, पहाड़ी और कंदवा क्षेत्र के साथ-साथ नरिया वार्ड में बारिश के दौरान बीएचयू से आने वाले पानी की समस्या पर गहन मंथन हुआ।

#CityStates #Varanasi #Mayor #AshokTiwari #Sewerage #Drainage #MasterPlan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 25, 2026, 00:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी: नए शहरी क्षेत्र में सीवर समस्या से मिलेगी निजात, जल निकासी का बनेगा मास्टर प्लान; ठेकेदार रहें सावधान #CityStates #Varanasi #Mayor #AshokTiwari #Sewerage #Drainage #MasterPlan #VaranasiLiveNews