Varanasi News Today: ज्ञानवापी केस की आठ जुलाई को सुनवाई, मनीष हत्याकांड में पत्नी देगी धरना; पढ़ें खबरें

Varanasi News in Hindi:अपर जिला जज सप्तम विकास श्रीवास्तव की अदालत में ज्ञानवापी मामले की सुनवाई हुई। इसमें आदि विशेश्वर ज्योतिर्लिंग के मालिकाना हक, पूजा पाठ के मामले में वाद मित्र की नियुक्ति को चुनौती दी गई है। यह नियुक्ति 2019 में हुई थी। अब आठ जुलाई को सुनवाई होगी। ज्ञानवापी परिसर से जुड़े सबसे पुराने वाद 1991 में मालिकाना हक, राग-भोग, पूजा-अर्चना और मंदिर पुनर्निर्माण की याचिका दाखिल की गई थी।इस वाद में तत्कालीन मुख्य पुजारी पंडित स्व. सोमनाथ व्यास, पंडित स्व. रामरंग शर्मा और पंडित स्व. हरिहर पांडेय वादी थे। मुकदमा अधिवक्ता स्व. बाबू दान बहादुर सिंह और पंडित स्व. संकटा प्रसाद तिवारी से दाखिल किया गया था। आवेदिका अनुष्का तिवारी का आरोप है कि 2019 में मूल वाद के एकमात्र जीवित वादी पंडित स्व. हरिहर पांडेय की स्थिति का लाभ उठाकर षड्यंत्रपूर्वक वाद मित्र की नियुक्ति प्राप्त की गई। इसी आदेश को चुनौती दी गई है। थार की खरीद बिक्री में सपा नेता की पिटाई, प्राथमिकी चोलापुर थाना क्षेत्र के हथियर गांव में थार खरीद बिक्री के विवाद में सपा नेता नीरज यादव की पिटाई कर दी गई। तीन नामजद समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष ने भी नीरज यादव और उनके साथियों पर पिटाई का आरोप लगाया। हथियर निवासी सपा नेता और अधिवक्ता नीरज यादव पुलिस को बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य का पुत्र दिनेश यादव, पूर्व प्रधान संजय यादव, सबलू यादव व अज्ञात ने अचानक हमला कर दिया। पिस्टल के बट से चेहरे पर वार किया। जान से मारने की धमकी दी गई। दूसरे पक्ष के संजय यादव ने पुलिस को बताया कि थार वाहन खरीद बिक्री को लेकर एक युवक और नीरज यादव के बीच बातचीत हुई थी। आरोप है कि नीरज ने कुछ साथियों के साथ युवक की पिटाई की। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

#CityStates #Varanasi #ManishMurderCaseVaranasi #GyanvapiMandir #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 26, 2026, 09:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News Today: ज्ञानवापी केस की आठ जुलाई को सुनवाई, मनीष हत्याकांड में पत्नी देगी धरना; पढ़ें खबरें #CityStates #Varanasi #ManishMurderCaseVaranasi #GyanvapiMandir #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #VaranasiLiveNews