Varanasi News: कार्यों की रफ्तार धीमी होने पर नाराज हुए नगर आयुक्त, तेजी लाने को कहा; अब तक 58 फीसदी हुए काम

Varanasi News:नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शनिवार को दीनापुर जोन पेयजल आपूर्ति योजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। इस महत्वाकांक्षी योजना के धरातल पर उतरने से दीनापुर, सलारपुर, लेढुपुर, सन्दहा, सारनाथ और रामदत्तपुर के हजारों परिवारों को शुद्ध और निर्बाध पेयजल मिलने लगेगा। मौके पर मिलीं कमियों और काम की धीमी रफ्तार देख नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई।उन्होंने फर्म के प्रतिनिधि से श्रमिकों और संसाधनों की संख्या तत्काल बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के अधिकारियों ने नगर आयुक्त को बताया कि योजना का कार्य मेसर्स विश्वा इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विस प्रा. लि., निर्भय नगर, आगरा के माध्यम से कराया जा रहा है। इसकी वर्तमान प्रगति 58 प्रतिशत है। नगर आयुक्त ने निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण न होने या निर्देशों की अवहेलना करने की स्थिति में फर्म के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। इस वृहद योजना के तहत क्षेत्र में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कुल 27 नए नलकूप, 10 उच्च जलाशय (पानी की टंकी), 414 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन और 20,176 घरों में पेयजल गृह संयोजन (कनेक्शन) देने का लक्ष्य प्रस्तावित है। इसके पूरा होने से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को पानी के संकट से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।

#CityStates #Chandauli #NagarNigamVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 22:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: कार्यों की रफ्तार धीमी होने पर नाराज हुए नगर आयुक्त, तेजी लाने को कहा; अब तक 58 फीसदी हुए काम #CityStates #Chandauli #NagarNigamVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews