Varanasi News: डुबकियां हाईवे का अवैध कट फिर बना काल, युवक की मौत: आखिर कितनी मौतों के बाद जागेगा NHAI
Varanasi Accident: वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां बाजार स्थित हाईवे पर बना अवैध कट एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पेट्रोल पंप के सामने कट पार कर रहे बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक बाइक सवार युवक हाईवे पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना पर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया। हालांकि दोपहर 1:30 बजे तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
#CityStates #Varanasi #VaranasiWeather #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 08:45 IST
Varanasi News: डुबकियां हाईवे का अवैध कट फिर बना काल, युवक की मौत: आखिर कितनी मौतों के बाद जागेगा NHAI #CityStates #Varanasi #VaranasiWeather #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #VaranasiLiveNews
