Varanasi News: जून में शुरू होगा नगर निगम का एआई चैटबॉट, मोबाइल पर भेजा जाएगा बिल और नोटिस

वाराणसी नगर निगम की ओर से जून में एआई चैटबॉट (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट) की हाईटेक सुविधा शुरू की जाएगी। इसके बाद लोगों को संपत्तिकर जमा करने के लिए नगर निगम आने की जरूरत नहीं होगी। न केवल इस पर संपत्तिकर जमा करने की सुविधा होगी, बल्कि भवन स्वामियों को उनके टैक्स बिल और नोटिस भी भेजे जा सकेंगे। एआई आधारित यह सिस्टम सीधे भवन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से डिमांड नोटिस भेज देगा।इसका लाभ शहर के लगभग ढाई लाख भवन स्वामियों को मिलेगा। चैटबॉट पर हाय लिखकर भेजना होगा। इसके बाद उसके दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। यह एक स्मार्ट डिजिटल असिस्टेंट की तरह कार्य करेगा।

#CityStates #Varanasi #VaranasiMunicipalCorporation #NagarNigamVaranasi #AiChatbot #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 09:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: जून में शुरू होगा नगर निगम का एआई चैटबॉट, मोबाइल पर भेजा जाएगा बिल और नोटिस #CityStates #Varanasi #VaranasiMunicipalCorporation #NagarNigamVaranasi #AiChatbot #VaranasiLiveNews