वाराणसी: डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार, दो युवक घायल; बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर पर शनिवार अपराह्न तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक उछलकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा, जबकि उसका साथी ऊपर ही घायल अवस्था में पड़ा रहा। दोनों को सिगरा पुलिस ने बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। नीचे गिरने वाले युवक को ज्यादा चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर गाजीपुर से दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। गाजीपुर के गोराबाजार थाना क्षेत्र के बड़ीबाग चुंगी निवासी प्रमोद कुमार वर्मा (28) और सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायगंज निवासी समीर शर्मा (28) शनिवार को लाल रंग की आर-वन बाइक से चौकाघाट फ्लाईओवर पर चढ़े थे। कैंट स्टेशन के पास पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रमोद कुमार उछलकर फ्लाईओवर से नीचे गिर पड़ा। वहीं, समीर शर्मा फ्लाईओवर पर ही घायल होकर गिर पड़ा।

#CityStates #Varanasi #Ghazipur #VaranasiAccident #ChaukaghatFlyover #LahartaraFlyover #BikeAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 23:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी: डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार, दो युवक घायल; बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती #CityStates #Varanasi #Ghazipur #VaranasiAccident #ChaukaghatFlyover #LahartaraFlyover #BikeAccident #VaranasiLiveNews