वाराणसी: सोलर पैनल आपूर्ति के नाम पर 17.90 लाख की ठगी, कंपनी का एजेंट बनकर की बातचीत; भेजा जीएसटीएन
सोलर पैनल की आपूर्ति का झांसा देकर साइबर ठगों ने वाराणसी के एक व्यवसायी से 17 लाख 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को एक कंपनी का प्रतिनिधि और सेल्स मैनेजर बताकर पीड़ित का भरोसा जीता। व्हाट्सएप पर कंपनी का जीएसटीएन प्रमाणपत्र और प्रोफार्मा इनवॉइस भेजकर भुगतान कराया। रकम मिलने के बाद भी सोलर पैनल की आपूर्ति नहीं की गई। पीड़ित ने सोमवार रात साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस लाइन रोड स्थित खजुरी निवासी व्यवसायी सेराज अहमद ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई को अथर्व नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन किया था। उसने खुद को सनरूट एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधि बताते हुए सोलर पैनल की आपूर्ति का प्रस्ताव दिया। बातचीत के दौरान उसने व्हाट्सएप पर कंपनी का जीएसटीएन प्रमाणपत्र भी भेजा। दस्तावेज देखकर व्यवसायी को कंपनी पर भरोसा हो गया।
#CityStates #Varanasi #VaranasiCyberFraud #SolarPanelScam #CyberCrime #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 22:59 IST
वाराणसी: सोलर पैनल आपूर्ति के नाम पर 17.90 लाख की ठगी, कंपनी का एजेंट बनकर की बातचीत; भेजा जीएसटीएन #CityStates #Varanasi #VaranasiCyberFraud #SolarPanelScam #CyberCrime #VaranasiLiveNews
