Varanasi Accident: होली के लिए बाजार जा रहे छात्र की मोपेड की टक्कर से मौत, दो घंटे जाम; आरोपी युवक गिरफ्तार

Road Accident in Varanasi: लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी बंधा के पास सोमवार रात होली की खरीदारी करने बाजार रहे साहिल प्रजापति (12) की मोपेड की टक्कर से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों ने कोटवा-लहरतारा मार्ग पर दो घंटे चक्काजाम कर दिया। एसीपी रोहनिया के समझाने और आर्थिक मुआवजा के आश्वासन पर ग्रामीण माने। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मोपेड सवार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। छितौनी निवासी साहिल रात के समय घर के पास ही बाजार में पैदल होली का सामान लेने जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए मोपेड सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह भाग निकला। लोगों ने तुरंत साहिल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर में शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजन और लोग आक्रोशित हो गए। दोपहर दो बजे परिजनों ने कोटवा-लहरतारा मार्ग पर शव रखकर नारेबाजी शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक मुआवजा की मांग पर अड़ गए। दो घंटे तक होली की खरीदारी करने निकले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 06:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Accident: होली के लिए बाजार जा रहे छात्र की मोपेड की टक्कर से मौत, दो घंटे जाम; आरोपी युवक गिरफ्तार #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews