स्लीपर वंदेभारत में लग्जरी सफर: 160 की रफ्तार, 16 कोच में हैं 823 सीट, सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन

देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत की 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की क्षमता है। ट्रेन के 16 कोच में कुल 823 सीट है। शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन ट्रेन चलेगी। नई वंदेभारत की मरम्मत वाराणसी में ही होगी जबकि प्रयागराज और कानपुर में पानी भरने की व्यवस्था रहेगी। रेलवे की ओर से शेडयूल जारी होने के साथ ही नई ट्रेन की सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी भी दी गई है। बनारस स्टेशन से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर को हरी झंडी दिखाकर स्लीपर वंदेभारत ट्रेन को रवाना करेंगे। बनारस स्टेशन पर मंच बनने के साथ ही लोगों के बैठने के लिए टेंट भी प्लेटफॉर्म 8 पर लगने का काम शुरू हो गया है। बुधवार को दिन में उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों की टीम भी बनारस स्टेशन पर पहुंची और तैयारियों का जायजा लिया। इस बीच रेलवे की ओर से बताया गया है कि रात में चलने वाली स्लीपर वंदेभारत ट्रेन तेज गति, बेहतर सुरक्षा और उच्च स्तर के आराम के साथ लंबी दूरी की यात्राओं को नया आयाम देगी। हावड़ा-गुवाहाटी (कामाख्या) मार्ग पर पहली स्लीपर ट्रेन की तरह इस ट्रेन में भी उन्नत एयरोडायनामिक डिजाइन, आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम, कम झटकों और शांत वातावरण के कारण यह ट्रेन तेज रफ्तार पर भी आरामदायक और सुखद यात्रा का अनुभव यात्री करेंगे।

#CityStates #Varanasi #SleeperVandeBharatDelhiToVaranasi #VaranasiNews #VandeBharatTrain #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 21:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




स्लीपर वंदेभारत में लग्जरी सफर: 160 की रफ्तार, 16 कोच में हैं 823 सीट, सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन #CityStates #Varanasi #SleeperVandeBharatDelhiToVaranasi #VaranasiNews #VandeBharatTrain #VaranasiLiveNews