Agra News: बिल्लोचपुरा स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही वंदे भारत

आगरा। बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रही। ट्रेन को स्टेशन पर खड़ा देखकर लोग इसकी वजह जानने के लिए उत्सुक रहे। इस दौरान ट्रेन में यात्री नहीं थे। वीआईपी ट्रेन को इतनी देर तक स्टेशन पर खड़े देकर तरह-तरह के सवाल लोगों के जेहन में आते रहे। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि वंदे भारत का खाली रैक झांसी जा रहा था। राजा मंडी स्टेशन पर ब्लॉक होने के कारण इसे बिल्लोचपुरा स्टेशन पर खड़ा किया गया। ट्रेन दोपहर 1:25 बजे स्टेशन पर खड़ी हुई और 2:32 बजे झांसी के लिए रवाना कर दी गई। इस दौरान स्थानीय स्तर पर चर्चा रही कि लोको पायलट की ड्यूटी पूरी होने के कारण ट्रेन को लॉक करके छोड़ दिया गया था। हालांकि, रेलवे ने इसकी पुष्टि नहीं की।

#VandeBharatRemainedHaltedAtBillochpuraStationForAnHour. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 01:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: बिल्लोचपुरा स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही वंदे भारत #VandeBharatRemainedHaltedAtBillochpuraStationForAnHour. #VaranasiLiveNews