Sonipat News: निर्माणाधीन मकान में चोरी कर की तोड़फोड़
गन्नौर। जीटी रोड स्थित डिवाइन सिटी में निर्माणाधीन मकान से चोर सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ भी की। शिकायतकर्ता रणबीर देशवाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि 10 जून को जब वह मकान पर पहुंचे तो सामने बने स्टोर का ताला टूटा मिला। जांच करने पर स्टोर से डेढ़ हाॅर्स पावर की पानी की मोटर समेत अन्य सामान गायब मिला। मकान के दो कमरों में एसी लगाने के लिए बिछाए गए तारों और तांबे की पाइपों को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इससे उन्हें करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
#VandalismAndTheftAtAHouseUnderConstruction #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 18:52 IST
Sonipat News: निर्माणाधीन मकान में चोरी कर की तोड़फोड़ #VandalismAndTheftAtAHouseUnderConstruction #VaranasiLiveNews
