Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 विश्वकप फाइनल में सूर्यवंशी का तूफान, शतक के साथ तोड़ा सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड
अंडर-19 वनडे विश्व कप का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच जारी है। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, जब भारत को चौथे ओवर में एरॉन जॉर्ज (9) के रूप में झटका लगा, तो ऐसा लगा कि म्हात्रे का फैसला गलत है, लेकिन इसके बाद हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे का कहर बरपा। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और चौके-छक्कों की बरसात कर दी। इसी कड़ी में 14 साल के वैभव ने 55 गेंदों में शतक पूरा किया और अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मामले में चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव ने 100 रन बनाने में आठ चौके और आठ छक्के लगाए।
#CricketNews #Cricket #International #VaibhavSuryavanshiCentury #VaibhavSuryavanshiStats #VaibhavSuryavanshiHundred #Under19WorldCupFinal #IndiaVsEngland #IndVsEngFinalRecords #IndVsEngStats #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 12:58 IST
Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 विश्वकप फाइनल में सूर्यवंशी का तूफान, शतक के साथ तोड़ा सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड #CricketNews #Cricket #International #VaibhavSuryavanshiCentury #VaibhavSuryavanshiStats #VaibhavSuryavanshiHundred #Under19WorldCupFinal #IndiaVsEngland #IndVsEngFinalRecords #IndVsEngStats #VaranasiLiveNews
