उत्तराखंड मौसम अपडेट: दिन में गर्मी का अहसास, सर्द हाेने लगीं रातें, एक हफ्ते बाद हो सकती है मानसून की विदाई

उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां धीमी होने के साथ मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में चटक धूप खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रातें सर्द होने लगी हैं। आज भी सुबह से प्रदेशभर में धूप खिली है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 32.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 20.3 डिग्री दर्ज किया गया। ऋषिकेश: गंगा में जल्द शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच, मरीन ड्राइव से निम बीच तक रेकी; चरणबद्ध खोले जाएंगे रूट उधर पर्वतीय इलाकों में यह अंतर अधिक देखने को मिला। मैदानी इलाकों के मुकाबले पहाड़ों के तापमान में ज्यादा गिरावट होने और हवाओं के चलने से ठंड का अहसास बढ़ गया है। एक हफ्ते बाद विदा हो सकता है मानसून आने वाले दिनों की बात करें तो 25 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। रही बात मानसून विदाई की तो 25 से 30 सितंबर के बीच मानसून की विदाई होने की संभावना है।

#CityStates #Dehradun #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandWeather #WeatherUpdate #WeatherForecast #UttarakhandWeatherForecast #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 08:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उत्तराखंड मौसम अपडेट: दिन में गर्मी का अहसास, सर्द हाेने लगीं रातें, एक हफ्ते बाद हो सकती है मानसून की विदाई #CityStates #Dehradun #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandWeather #WeatherUpdate #WeatherForecast #UttarakhandWeatherForecast #VaranasiLiveNews