Uttarakhand: ट्राउट मछली दुबई भेजने की योजना को लगा झटका, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध बना वजह

उत्तराखंड से ट्राउट मछली दुबई भेजने की तैयारी को शुरुआत में ही झटका लग गया है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहा युद्ध यदि लंबा चला तो राज्य से हर महीने 20 टन मछली निर्यात की योजना पूरी तरह से खटाई में पड़ सकती है। उत्तराखंड की ट्राउट मछली की विदेशों में खूब मांग है। राज्य में इसके बढ़ते उत्पादन को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से हर महीने 20 टन ट्राउट मछली दुबई व अन्य देशों में निर्यात करने की योजना है। पिछले दिनों विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में देहरादून में हुई बैठक में बताया गया था कि अगले छह महीने के भीतर मछली का विदेश में निर्यात शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट और कनालीछीना और उत्तरकाशी से ट्राउट मछली का निर्यात किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विदेशों में इसके निर्यात से मछली पालकों को जहां इसके अच्छे दाम मिलेंगे, वहीं, इससे राज्य में मछली पालन को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन पिछले कुछ दिनों से अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जिस तरह से युद्ध चल रहा है। उसका असर ट्राउट मछली निर्यात की योजना पर पड़ेगा। ये भी पढ़ेंUttarakhand:चुनाव 2027,भाजपा अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी दुबई के नजदीक होने की वजह से हम ट्राउट मछली दुबई निर्यात करना चाहते थे लेकिन जिस तरह के हालात बने हैं, उन्हें देखते हुए इसे अब यूरोप को निर्यात करेंगे। - बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव मत्स्य विभाग

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #TroutFish #Israel #Us #IranWar #UttarakhandNews #Trout #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 14:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: ट्राउट मछली दुबई भेजने की योजना को लगा झटका, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध बना वजह #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #TroutFish #Israel #Us #IranWar #UttarakhandNews #Trout #VaranasiLiveNews