उत्तराखंड: प्रदेश में पहली बार मनाया गया आपदा प्रबंधन दिवस, सीएम धामी ने सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान को किया याद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मंत्रीगण और शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। वहीं, स्कूलों और डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भी इसमें भाग लिया। ये भी पढे़ंधामी कैबिनेट का फैसला: आशा कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर, अब हर महीने खाते में आएंगे दस हजार गौरतलब है कि 28 नवंबर 2023 को उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सफल बचाव अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इसी अभियान की याद में प्रदेश में पहली बार आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत 25 से 28 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम और मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य लोगों को आपदाओं के प्रति जागरूक करना और आपदा प्रबंधन के साथ राहत एवं बचाव की तैयारियों को और मजबूत करना है।

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Uttarkashi #DisasterManagementDay #CmDhami #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 13:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उत्तराखंड: प्रदेश में पहली बार मनाया गया आपदा प्रबंधन दिवस, सीएम धामी ने सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान को किया याद #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Uttarkashi #DisasterManagementDay #CmDhami #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews