Uttarakhand: चार शहरों में बनेंगे कुत्तों के आश्रय स्थल, निदेशालय ने चारों नगर निगमों से मांगे प्रस्ताव

उत्तराखंड के चार शहरों में पहले चरण में कुत्तों के लिए आश्रय स्थल (डॉग शेल्टर) बनाए जाएंगे। इसके लिए शहरी विकास निदेशालय ने चारों नगर निगमों से प्रस्ताव मांगा है। इनमें करीब 2000 कुत्तों को रखने, इलाज की व्यवस्था होगी। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद शहरी विकास निदेशालय लगातार कोशिशों में जुटा हुआ है। तय किया गया है कि हर नगर निकाय में निराश्रित कुत्तों के लिए आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। इस कड़ी में पहले चरण में नगर निगम देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर और हल्द्वानी का चयन किया गया है। चारों नगर निगमों से इन आश्रय स्थलों का प्रस्ताव मांगा गया है। यहां करीब 2000 कुत्तों को रखने की सुविधा होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत जब तक स्थायी शेल्टर नहीं बन जाते, तब तक अस्थायी शेल्टर भी बनाए जाएंगे। धीरे-धीरे सभी शहरी निकायों में ये आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। Uttarakhand:शिक्षा विभाग में अधिकारियों के प्रमोशन, नौडियाल रिटायरमेंट के दो दिन पहले बने शिक्षा निदेशक

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandNews #DogShelter #Dog #StrayDogs #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 22:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: चार शहरों में बनेंगे कुत्तों के आश्रय स्थल, निदेशालय ने चारों नगर निगमों से मांगे प्रस्ताव #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandNews #DogShelter #Dog #StrayDogs #VaranasiLiveNews