Pakistan: मुनीर बोले- पाकिस्तान के खिलाफ अफगान सरजमीं का इस्तेमाल मंजूर नहीं, आतंकवाद फैलाने का लगाया आरोप
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष थम नहीं रहा है। इसी कड़ी में आज पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज और सेना प्रमुख मार्शल असीम मुनीर ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद के लिए अफगानिस्तान की जमीन का कथित रूप से इस्तेमाल बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। सेना की मीडिया शाखा की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुनीर ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास वना का दौरा किया। यहां उन्होंने दक्षिण वजीरिस्तान जिला में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और सैन्य तैयारियों की समीक्षा की। पाकिस्तान-अफगानिस्तान में बढ़ा सैन्य टकराव मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल अस्वीकार्य है और सीमा पार से आने वाले किसी भी खतरे को खत्म करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उनका यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने 26 फरवरी की रात सीमा पर कथित हमलों के बाद एक सैन्य अभियान शुरू किया था। इन हमलों के लिए अफगान तालिबान को जिम्मेदार ठहराया गया था और 2,600 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा पर कई ठिकानों को निशाना बनाया गया था। ये भी पढ़ें:पश्चिम एशिया संकट:स्टार्मर ने दिया ट्रंप की आलोचना का जवाब; स्पेनिश पीएम बोले- आप 'रूसी रूले' नहीं खेल सकते आतंकवाद और आतंकी संगठनों का समर्थन बंद करे अफगानिस्तान: मुनीर उन्होंने दोहराया कि दोनों देशों के बीच शांति तभी संभव है, जब अफगान तालिबान आतंकवाद और आतंकवादी संगठनों को समर्थन देना पूरी तरह बंद करें। पाकिस्तान सेना प्रमुख को क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति, खुफिया जानकारी के आधार पर चल रहे अभियानों और सीमा प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर चल रहे अभियानों और हाल के घटनाक्रमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
#World #International #PakistanAfghanistanWar #AsimMunir #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 23:02 IST
Pakistan: मुनीर बोले- पाकिस्तान के खिलाफ अफगान सरजमीं का इस्तेमाल मंजूर नहीं, आतंकवाद फैलाने का लगाया आरोप #World #International #PakistanAfghanistanWar #AsimMunir #VaranasiLiveNews
