Donald Trump: 'मैंने भारत-पाक संघर्ष रोका...'; नोबेल नहीं मिलने पर ट्रंप का छलका दर्द; ओबामा पर भी साधा निशाना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोका और कुल आठ युद्ध समाप्त किए। ट्रंप ने कहा कि इसके बावजूद उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला, जबकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को 2009 में यह पुरस्कार मिला था। ट्रंप ने कहा मैंने आठ युद्ध खत्म किए। अगर आप उन युद्धों को देखें, ये आसान नहीं थे। भारत और पाकिस्तान आपस में भिड़ने वाले थे। लेकिन हमने आठ युद्धों को रोक दिया, कुछ युद्ध 30 साल से भी लंबे समय तक चल रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि कोई और आठ युद्ध समाप्त नहीं कर पाया। ट्रंप ने ओबामा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पुरस्कार मिला, जबकि वे यह भी नहीं जान पाए कि क्यों मिला। कई बार कर चुके हैसंघर्ष रोकने का दावा ट्रंप का यह दावा पिछले कुछ महीनों में लगातार दोहराया जा रहा है। उन्होंने मई 2025 में सोशल मीडिया पर कहा था कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिकी मध्यस्थता के बाद तत्काल युद्धविराम स्वीकार किया। हालांकि, भारत ने हमेशा किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है। ये भी पढ़ें:-What Is Mission Arctic Sentry:ट्रंप ग्रीनलैंड हथियाने पर अड़े, आर्कटिक सेंट्री मिशन के तहत NATO क्या करेगा ट्रंप ने व्हाइट हाउस में तेल और गैस उद्योग के नेताओं से मिलने के दौरान कहा चाहे लोग मुझे पसंद करें या न करें, मैंने आठ बड़े युद्धों को समाप्त किया, कुछ युद्ध 36, 32, 31, 28 और 25 वर्षों से चल रहे थे। भारत और पाकिस्तान के बीच भी युद्ध शुरू ही होने वाला था, आठ विमानों को मार गिराया गया और मैंने इसे बिना परमाणु हथियारों के जल्दी रोक दिया। ट्रंप ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि ट्रंप ने युद्ध रोककर करोड़ों जिंदगियों को बचाया। एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा भारत और पाकिस्तान, दोनों परमाणु संपन्न देश, बड़े संघर्ष के लिए तैयार थे। आठ विमान गिराए गए और मैंने इसे रोक दिया। हर युद्ध रोकने पर नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। जानिए बिन्दुवार भारत- पाकिस्तानसंघर्ष की कहानी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के हमले (22 अप्रैल 2025) में 26 लोगों की मौत हुई। जिसके जवाब मेंभारत ने 7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। लगातार चार दिनों तकभारत और पाकिस्तान के बीच हवाई और जमीनी संघर्ष से तनाव बढ़ा। इसके बाद 10 मई को पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ से संपर्क कर संघर्षविराम का अनुरोध किया, जिस पर दोनों पक्षों की सहमति बनी। हालांकिअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 मई 2025 को घोषणा की कि उन्होंने दोनों देशों के बीच पूर्ण और तत्काल युद्धविराम सुनिश्चित किया। भारत ने इस दावे को हमेशा नकारा और किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं किया। जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ नेसार्वजनिक रूप से अमेरिका और चीनकी भूमिका की सराहना की। इसके बाद से अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति कई बारभारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने का दावा कर चुके है।

#World #International #India-pakistanConflict #DonaldTrump #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 12, 2026, 11:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Donald Trump: 'मैंने भारत-पाक संघर्ष रोका...'; नोबेल नहीं मिलने पर ट्रंप का छलका दर्द; ओबामा पर भी साधा निशाना #World #International #India-pakistanConflict #DonaldTrump #VaranasiLiveNews