Bareilly News: हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में हंगामा
सीबीगंज। प्लाईवुड फैक्टरी कर्मी संतोष कुमार साहू की हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर मृतक की पत्नी व परिजनों ने शनिवार को थाने पहुंचकर हंगामा किया। एसएसपी मुख्य आरोपी ललित उर्फ लाला पर बृहस्पतिवार को ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुके हैं। नामजद दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। एक आरोपी ने शनिवार को अदालत में सरेंडर कर दिया है।सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव मथुरापुर में दुर्गा माता मंदिर के पास 23 अक्तूबर को गांव के संतोष कुमार साहू को गोली मार दी गई थी। 27 अक्तूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में ललित उर्फ लाला, मदन लाल, विनोद, महेंद्र, रोहताश और करन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। संतोष की पत्नी जावित्री ने एक साल पहले भी ललित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें वह समझौते का दबाव बना रहा था। समझौता न करने पर ही संतोष को गोली मारी गई। नामजदों में विनोद और ओमप्रकाश जेल में हैं। शनिवार को करन ने भी सरेंडर कर दिया। मृतक के परिजन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर आज उन्होंने थाने में हंगामा किया। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#UproarAtPoliceStationDemandingTheArrestOfTheMainAccusedInAMurderCase #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 03:08 IST
Bareilly News: हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में हंगामा #UproarAtPoliceStationDemandingTheArrestOfTheMainAccusedInAMurderCase #VaranasiLiveNews
