UPPSC : प्राविधिक शिक्षा के 26 पदों का परिणाम जारी, 67 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत चार विषयों में व्याख्याता के 26 पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के जारी आदेश के अनुसार, 228 अभ्यर्थियों में से 67 को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। इन पदों के लिए विज्ञापन 15 सितंबर 2021 को जारी किया गया था जबकि लिखित परीक्षा 26 नवंबर 2025 को हुई थी। व्याख्याता (टेक्सटाइल केमिस्ट्री) के तीन, व्याख्याता (टेक्सटाइल इंजीनियरिंग) के छह, व्याख्याता (पेंट टेक्नोलॉजी) के 11 और व्याख्याता (लेदर टेक्नोलॉजी) के छह पदों का परिणाम जारी किया गया है। आयोग के अनुसार, साक्षात्कार की तिथि और विस्तृत सूचना अलग से जारी की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित विशेष अपील में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। अभ्यर्थी विषयवार परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
#CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #AllahabadHighCourt #PravidhikShiksha #TechnicalEducation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 09:54 IST
UPPSC : प्राविधिक शिक्षा के 26 पदों का परिणाम जारी, 67 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #AllahabadHighCourt #PravidhikShiksha #TechnicalEducation #VaranasiLiveNews
