10th UP Board Result Out: बेटियों ने फिर मारी बाजी, लड़कों को 6.46%से पछाड़ा; जानें कैसा रहा इस बार का रिजल्ट
UP Board 10th result 2026: इस साल की परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक रहा। यूपी बोर्ड 2026 की हाईस्कूल परीक्षा में इस साल कुल 90.42% परीक्षार्थी सफल हुए। इस साल फिर छात्राएं, छात्रों से आगे रही। इस वर्ष बालिकाओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.76% रहा, जबकि बालकों का पास प्रतिशत 87.30% दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार, लड़कों की तुलना में 6.46% आगे रही हैं। टॉप-10 की लिस्ट में एक बार फिर बेटियों ने अपनी मजबूती उपस्थिति दर्ज कराई है। विज्ञान हो या कोई और विषय, सभी में छात्राओं के अंक प्रेरणादायक रहे। इस वर्ष यूपी बोर्ड 2026 में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 26,01,381 थी, इसमें संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों शामिल हैं। कुल सम्मिलित परीक्षार्थी: 26,01,381 छात्र (Boys): 13,43,524 छात्राएं (Girls): 12,57,857 कुल पास हुए बच्चे: 23,52,181 पास हुए छात्र (Boys): 11,72,862 पास हुई छात्राएं (Girls): 11,79,319 इसलिए भी है खास परीक्षा में बैठने वाले लड़कों की संख्या छात्राओं से अधिक थी, लेकिन जब परिणाम आया तो बाजी पलट गई। सफल होने वाली छात्राओं की संख्या (11,79,319) सफल होने वाले लड़कों (11,72,862) से अधिक रही। छात्राओं का पास प्रतिशत: 93.76% छात्रों का पास प्रतिशत: 87.30% सफलता का अंतर: 6.46% ऐसे डाउनलोड करें अपना परीक्षा परिणाम सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं। अब UP Board High School Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर दर्ज करें, (जैसा एडमिट कार्ड में है)। इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें। मार्कशीट में इन बातों का रखें ध्यान रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें। नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि माता-पिता का नाम विषयवार अंक कुल अंक और ग्रेड पास/फेल स्टेटस अगर किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलती है, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।
#CityStates #Education #National #UttarPradesh #UpBoardResult2026 #UpBoardResult #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 12:16 IST
10th UP Board Result Out: बेटियों ने फिर मारी बाजी, लड़कों को 6.46%से पछाड़ा; जानें कैसा रहा इस बार का रिजल्ट #CityStates #Education #National #UttarPradesh #UpBoardResult2026 #UpBoardResult #VaranasiLiveNews
