यूपी: आखिर धनंजय सिंह की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर से ही क्यों घूमे सलमान, काफिले में भी रही बाहुबली की सुरक्षा
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का लखनऊ दौरा कई वजहों से चर्चा में रहा, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां पूर्वांचल के एक बाहुबली नेता व पूर्व सांसद धनंजय सिंह की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर ने बटोरीं। सलमान के स्वागत के लिए बाहुबली की ओर से पूरा काफिला भेजा गया था। सलमान इसी बुलेटप्रूफ एसयूवी में शहर में घूमे, जिसमें धनंजय सिंह खुद चलते हैं। काफिले में उनके करीबी और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। इस घटनाक्रम के बाद सवाल उठने लगे कि क्या सलमान को यूपी पुलिस की सुरक्षा पर भरोसा नहीं था, जो बाहुबली का सुरक्षा घेरा उनके साथ रहा हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा मानकों के तहत सलमान को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। सलमान शुक्रवार को अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने एक कार्यक्रम में भी शिरकत की। उनके आने की खबर फैलते ही एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक हजारों समर्थक जुट गए। एयरपोर्ट पर बाहुबली की गाड़ियों का काफिला उनके स्वागत के लिए मौजूद था। सलमान के बुलेटप्रूफ एसयूवी में घूमने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बाहुबली और सुपरस्टार का कनेक्शन कुछ समय पहले उत्तराखंड के एक विधायक ने लखनऊ में पार्टी आयोजित की थी। इसमें धनंजय सिंह शामिल हुए थे। इसी पार्टी में सलमान के बॉडीगार्ड शेरा भी शामिल हुए थे। चर्चा है कि इसी आयोजन में शेरा ने बाहुबली को सलमान के लखनऊ आने की जानकारी दी थी। बाद में शेरा लखनऊ पहुंचे और धनंजय के घर रुके। उन्होंने सलमान की सुरक्षा का हवाला देते हुए बुलेटप्रूफ गाड़ी की जरूरत बताई। इसके बाद धनंजय की लैंड क्रूजर और काफिला सलमान के लिए उपलब्ध कराई गई।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #SalmanKhan #SalmanKhanLucknowVisit #SalmanInDhananjaySinghCar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2026, 05:17 IST
यूपी: आखिर धनंजय सिंह की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर से ही क्यों घूमे सलमान, काफिले में भी रही बाहुबली की सुरक्षा #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #SalmanKhan #SalmanKhanLucknowVisit #SalmanInDhananjaySinghCar #VaranasiLiveNews
