यूपी: कई जिलों आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन 42 जिलों में जारी हुई विशेष चेतावनी; यहां सबसे ज्यादा बरसात
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कई जिलों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। बीते दो दिनों के दाैरान दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक कन्नाैज में 125 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं बहराइच में 104 मिमी, इटावा में 100 मिमी, अयोध्या में 94.8 मिमी, लखीमपुर खीरी में 81.6 मिमी और कानपुर में 75 मिमी बारिश हुई। बारिश के असर से तापमान में गिरावट आई। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 42 अन्य जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पांच से सात अगस्त के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। इसके बाद बारिश में गिरावट आएगी।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 05, 2026, 06:07 IST
यूपी: कई जिलों आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन 42 जिलों में जारी हुई विशेष चेतावनी; यहां सबसे ज्यादा बरसात #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #VaranasiLiveNews
