UP: सहारनपुर में स्वगणना की धीमी रफ्तार, आठ दिन में फार्म भरे गए केवल आठ हजार, प्रशासन ने बढ़ाई जागरूकता
सहारनपुर जिले में सात मई से स्वगणना के लिए ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं, लेकिन अभी तक लोगों की भागीदारी सीमित ही दिखाई दे रही है। आठ दिनों में केवल आठ हजार लोगों ने ही स्वगणना का फार्म भरा है। प्रशासन की कोशिश है कि अधिक से अधिक लोग स्वगणना में हिस्सा लें। फार्म भरने की अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित की गई है। 22 मई से घर-घर जाकर होगी गणना जिले में 22 मई से प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर गणना का कार्य शुरू करेंगे। पहले चरण में मकानों की गणना की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में फरवरी 2027 में जनगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि घर-घर जाने से पहले अधिक से अधिक लोग स्वगणना का फार्म स्वयं भर दें, ताकि गणना प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जा सके।
#CityStates #Saharanpur #SaharanpurNews #SelfEnumerationForm #CensusProcessIndia #SaharanpurCensus #OnlineSelfEnumeration #CensusAwareness #CensusSurvey #UttarPradeshCensus #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 15:06 IST
UP: सहारनपुर में स्वगणना की धीमी रफ्तार, आठ दिन में फार्म भरे गए केवल आठ हजार, प्रशासन ने बढ़ाई जागरूकता #CityStates #Saharanpur #SaharanpurNews #SelfEnumerationForm #CensusProcessIndia #SaharanpurCensus #OnlineSelfEnumeration #CensusAwareness #CensusSurvey #UttarPradeshCensus #VaranasiLiveNews
