UP: '800 लोधी इकट्ठे कर लें तो नाक रगड़ते आऊंगा'; भाजपा विधायक अज्ञातवास पर, पूर्व सांसद ने शुरू की साधना

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के बीच हुए विवाद का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। एक ओर विधायक अज्ञातवास पर हैं तो वहीं अब तक विधायक बेटे के पक्ष में बयान देकर डैमेज कंट्रोल की कोशिशों में लगे पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने अचानक साधना शुरू कर दी है। रविवार को उन्होंने बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है। यह पूरा मामला 30 जनवरी को तब शुरू हुआ जब जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जिले के दौरे पर थे। एक कार्यक्रम से दूसरे कार्यक्रम में जाते समय छतरपुर रोड पर चरखारी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने ग्राम प्रधानों और समर्थकों के साथ मिलकर उनका काफिला रोक लिया था। विधायक ने जलजीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाया था।

#CityStates #Kanpur #Mahoba #UttarPradesh #BrijbhushanRajputVidhayak #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 11:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: '800 लोधी इकट्ठे कर लें तो नाक रगड़ते आऊंगा'; भाजपा विधायक अज्ञातवास पर, पूर्व सांसद ने शुरू की साधना #CityStates #Kanpur #Mahoba #UttarPradesh #BrijbhushanRajputVidhayak #VaranasiLiveNews