यूपी: हथियारों की चमक से भारतीय युवाओं को फंसा रहे पाकिस्तानी आतंकी; रील के जरिए अजमल गुर्जर से जुड़ा सुखराज

सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के खास गुर्गे गैंगस्टर अजमल गुर्जर के संपर्क में आए स्थानीय युवा हथियारों की चकाचौंध में खो गए थे। सुखराज उर्फ सुक्खा ने अजमल से लाइव वीडियो चैट की बात कबूली, साथ ही इसके लिए माफी मांगकर खुद को बेचारा दिखाने की कोशिश भी की। एसएसपी अनुराग आर्य ने जब आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया तो सुक्खा ने इंस्टाग्राम के जरिये पाकिस्तानी गैंगस्टर अजमल से करीबी और लाइव वीडियो चैट की बात कबूली। कहा कि वह न तो अपराधी है और न ही उसने किसी की हत्या या अपराध करने के लिए पिस्टल खरीदी। कहा कि उसे हथियार रखने का शौक है। इसी शौक में वह इंस्टाग्राम पर रील देखते हुए अजमल की एक रील शेयर कर बैठा। उसकी रील व वीडियो पर लाइक-कमेंट करने लगा तो एक दिन अजमल ने ही उसे कॉल कर ली। उससे कहा कि वह उसे शानदार पिस्टल केवल 1.30 लाख में दे देगा। इसके लिए उसे पाकिस्तान सीमा पर पंजाब में आना होगा। उसने अब तक केवल एक ही पिस्टल खरीदी है।

#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Pakistan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 16, 2026, 12:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: हथियारों की चमक से भारतीय युवाओं को फंसा रहे पाकिस्तानी आतंकी; रील के जरिए अजमल गुर्जर से जुड़ा सुखराज #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Pakistan #VaranasiLiveNews