UP: डंपर की टक्कर से दो किलोमीटर तक घिसटती गई बाइक, दो की मौत, पीछे से टक्कर मारी; मृतक रिश्ते में साढ़ू थे
सरोजनीनगर के गेहरू अंडरपास के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक बाइक को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामसेवक यादव (50) और उनके साढ़ू रामू यादव (45) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक डंपर में फंसकर करीब दो किलोमीटर तक घिसटती चली गई। पुलिस ने पीछा कर डंपर चालक को बिजनौर इलाके से पकड़ लिया। एसएसआई सरोजनीनगर हरदारीलाल के मुताबिक, मोहनलालगंज के रानीखेड़ा हरिकंशगढ़ी निवासी रामसेवक यादव 14 जून को अपने साढ़ू, सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के नकरहा गांव निवासी रामू यादव के घर गए थे। वे रामू के घर बीते मंगलवार को आयोजित बड़े मंगल के भंडारे में शामिल हुए थे। भंडारे के बाद बृहस्पतिवार को दोनों बाइक से किसान पथ होते हुए हरिकंशगढ़ी लौट रहे थे। बाइक रामू चला रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे सरोजनीनगर के दरोगाखेड़ा स्थित कानपुर रोड पर गेहरू अंडरपास के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक डंपर में फंस गई। बाइक चला रहे रामू यादव और पीछे बैठे रामसेवक यादव सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय रामू यादव ने हेलमेट पहन रखा था।
#CityStates #Lucknow #Accident #Dumper #Roadcrash #Bikerider #Fatality #Highway #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 18:31 IST
UP: डंपर की टक्कर से दो किलोमीटर तक घिसटती गई बाइक, दो की मौत, पीछे से टक्कर मारी; मृतक रिश्ते में साढ़ू थे #CityStates #Lucknow #Accident #Dumper #Roadcrash #Bikerider #Fatality #Highway #VaranasiLiveNews
