UP: लखनऊ में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में मीट योर आरपीओ कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित, जानें बदलाव
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) लखनऊ ने पासपोर्ट आवेदकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। कार्यालय की तरफ से हर बुधवार को आयोजित होने वाले 'मीट योर आरपीओ' और जन शिकायत निवारण कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को नहीं होगी पब्लिक डीलिंग क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगली सूचना मिलने तक बुधवार के दिन इस कार्यक्रम के तहत किसी भी प्रकार का जन संपर्क कार्य यानी पब्लिक डीलिंग नहीं की जाएगी। शेष दिनों में जारी रहेगी प्रक्रिया आवेदकों की सुविधा के लिए यह स्पष्ट किया गया है कि जन शिकायत निवारण की प्रक्रिया सप्ताह के बाकी कार्यदिवसों में पहले की तरह ही चलती रहेगी। आवेदक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निम्नलिखित दिनों में कार्यालय संपर्क कर सकते हैं। सोमवार मंगलवार गुरुवार शुक्रवार आधिकारिक माध्यमों का करें उपयोग क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, लखनऊ ने आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे पासपोर्ट से संबंधित किसी भी जानकारी, सहायता या शिकायत के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों का ही सहारा लें। इसके लिए पासपोर्ट सेवा पोर्टल, आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर या अन्य निर्धारित चैनलों का उपयोग किया जा सकता है।
#EventsCoverage #National #UpPassportOffice #LucknowRegionalPassportOffice #RegionalPassportOffice #MeetYourRpoProgram #TemporarilyHalted #NewsAndUpdates #NewsInHindi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 15:14 IST
UP: लखनऊ में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में मीट योर आरपीओ कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित, जानें बदलाव #EventsCoverage #National #UpPassportOffice #LucknowRegionalPassportOffice #RegionalPassportOffice #MeetYourRpoProgram #TemporarilyHalted #NewsAndUpdates #NewsInHindi #VaranasiLiveNews
