UP: बाराबंकी में मेंथा ऑयल की गंध से जगी महिला, भाग रहे चोर को कमरे में बंद किया; बुलाई पुलिस

बड्डूपुर के गौरा भारी गांव में सोमवार रात किसान नरेश लाल शुक्ला के घर में चोरी का प्रयास किया गया। चोर नकदी, जेवर व मेंथा ऑयल लेकर भागने वाला था, लेकिन किसान की बहू ने कमरा बाहर से बंद कर दिया। पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नरेश लाल के अनुसार कमरे में जिस कनस्तर पर मेंथा ऑयल रखा था, वह कुछ क्षतिग्रस्त था। चोरी के दौरान कुछ मेंथा ऑयल कमरे में फैल गया। इसकी गंध पूरे घर में फैल गई। इससे बहू मीनू की नींद खुल गई। बहु ने चुपके से कमरे में झांककर देखा तो उसे चोर नजर आ गया। बहू ने तत्काल बाहर से दरवाजा बंद कर शोर मचा दिया। कुछ ही देर में चोर को दबोच लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर महिला सूझबूझ और हिम्मत नहीं दिखाती तो लाखों रुपये का नुकसान हो सकता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बड्डूपुर के एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान उसी गांव के अंकित के रूप में हुई है। पूछताछ की जा रही है।

#CityStates #Barabanki #BarabankiNews #TheftAttempt #WomanBravery #UpCrime #PoliceArrest #VillageNews #MintOil #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 15:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: बाराबंकी में मेंथा ऑयल की गंध से जगी महिला, भाग रहे चोर को कमरे में बंद किया; बुलाई पुलिस #CityStates #Barabanki #BarabankiNews #TheftAttempt #WomanBravery #UpCrime #PoliceArrest #VillageNews #MintOil #VaranasiLiveNews