यूपी: होली की छुट्टी में अटका तीन मार्च का पेंच, क्या होलिका दहन के अगले दिन खुलेंगे प्रदेश के स्कूल?

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में दो मार्च सोमवार को होलिका दहन और चार मार्च बुधवार को होली की छुट्टी है। किंतु परिषद के कैलेंडर में तीन मार्च मंगलवार को विद्यालय खोले गए हैं। इसे देखते हुए शिक्षक संगठनों ने तीन मार्च को भी छुट्टी घोषित करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर तीन मार्च को भी अवकाश घोषित करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि 28 फरवरी को शिक्षण कार्य करने के बाद वे दूर-दराज अपने घर चले जाएंगे। ऐसे में उन्हें मजबूरी में तीन मार्च को आना होगा। जबकि इस दौरान अधिकतर जगह रंग चल रहा होगा। ऐसे में शिक्षकों व बच्चों के हित में 3 मार्च को भी होली का अवकाश घोषित किया जाए।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #Holi2006 #SchoolHolidaysOnHoli #WhenIsHoli #SchoolsOnHoli #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 19:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: होली की छुट्टी में अटका तीन मार्च का पेंच, क्या होलिका दहन के अगले दिन खुलेंगे प्रदेश के स्कूल? #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #Holi2006 #SchoolHolidaysOnHoli #WhenIsHoli #SchoolsOnHoli #VaranasiLiveNews