UP: अभिषेक की गर्दन को आगे से पीछे तक रेता, पीठ और सीने पर 35 से अधिक गहरे घाव, पोस्टमार्टम में दिखी क्रूरता
गोरखपुर के गीडा थाना इलाके के नौसड़ निवासी विजय सिंह के बेटे अभिषेक सिंह (18) की हत्या बेरहमी से की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर कुल 35 गहरे जख्म मिले हैं। उसकी गर्दन को आगे से पीछे तक रेता गया था। गले, पीठ और पेट में कई वार किए गए थे। चाकू के वार इतने तेज थे कि सीने और गर्दन की हड्डियां तक कट गई थीं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घर जाते वक्त नौसड़ के पास पासवान ढाला पर परिजन और ग्रामीणों ने गाड़ी रोक दी और हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस की निगरानी में ही दाह संस्कार कराया गया।
#CityStates #Gorakhpur #UttarPradesh #GorakhpurMurder #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 14:42 IST
UP: अभिषेक की गर्दन को आगे से पीछे तक रेता, पीठ और सीने पर 35 से अधिक गहरे घाव, पोस्टमार्टम में दिखी क्रूरता #CityStates #Gorakhpur #UttarPradesh #GorakhpurMurder #VaranasiLiveNews
