यूपी: लखनऊ में इस जगह बनेगा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन, 122 फीट नीचे दौड़ेगी ट्रेन; 400 करोड़ आएगी लागत
चारबाग से बसंतकुंज के बीच मेट्रो के दूसरे चरण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस रूट पर बनने वाले भूमिगत स्टेशन पांडेयगंज पर देश में सबसे गहराई (122 फीट) में मेट्रो रफ्तार भरेगी। इतना ही नहीं इस पांच मंजिला स्टेशन पर एक मेट्रो दूसरी के ऊपर दौड़ेगी। पांडेयगंज मेट्रो स्टेशन के निर्माण पर 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पांडेयगंज स्टेशन पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के नीचे बने मेट्रो स्टेशन से भी गहरा होगा। हुगली का मेट्रो स्टेशन 33 मीटर गहरा है जबकि पांडेयगंज 37 मीटर यानी 122 फीट गहरा होगा। इस स्टेशन के लिए जगह कम होने से आने-जाने वाली मेट्रो समानांतर के बजाय ऊपर-नीचे चलेंगी। इसमें सबसे नीचे मेट्रो चलेगी। उसके ऊपर का तल खाली रहेगा। फिर उसके ऊपर मेट्रो चलाई जाएगी। देश में ऐसा कहीं नहीं है।
#CityStates #Lucknow #LucknowMetro #PandeyganjMetroStation #DeepestMetroStation #LucknowMetroPhase2 #CharbaghBasantkunjMetro #UpInfrastructure #MetroProject #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 18:12 IST
यूपी: लखनऊ में इस जगह बनेगा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन, 122 फीट नीचे दौड़ेगी ट्रेन; 400 करोड़ आएगी लागत #CityStates #Lucknow #LucknowMetro #PandeyganjMetroStation #DeepestMetroStation #LucknowMetroPhase2 #CharbaghBasantkunjMetro #UpInfrastructure #MetroProject #VaranasiLiveNews
