यूपी: कांग्रेस ने सपा से मांगी ये 181 सीटें, लीक हुई लिस्ट; रायबरेली और अमेठी की सभी सीटों पर दावा
कांग्रेस और सपा के बीच चल रही गठबंधन की बातों के बीच वह लिस्ट लीक हो गई है जो कांग्रेस ने सपा को सौंपी है। इस लिस्ट में उन 181 सीटों का ब्योरा है जो कांग्रेस लड़ना चाहती है। इस सूची में कांग्रेस ने अपने पारंपरिक गढ़ रहे रायबरेली और अमेठी की लगभग सभी सीटों पर दावा ठोका है। इसमें रायबरेली सदर, बछरावां, हरचंदपुर, सलोन, सरेनी, ऊंचाहार, तिलोई, जगदीशपुर, गौरीगंज और अमेठी शामिल हैं। इसके अलावा राजधानी लखनऊ की मोहनलालगंज, मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, सरोजनी नगर और लखनऊ पूर्व सीटें भी पार्टी की प्राथमिकता में हैं। यहां पढ़े पूरी लिस्ट https://staticimg.amarujala.com/assets/applications/2026/11/16/list-final_6afaa549ece37.pdf
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #CongressDemands181SeatsFromSp #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 16, 2026, 11:51 IST
यूपी: कांग्रेस ने सपा से मांगी ये 181 सीटें, लीक हुई लिस्ट; रायबरेली और अमेठी की सभी सीटों पर दावा #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #CongressDemands181SeatsFromSp #VaranasiLiveNews
