यूपी: सदन में सीएम योगी ने की घोषणा, बढ़ाई जाएगी तीन तरह की कैटेगरी की पेंशन; जानिए क्या होगा बदलाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान करीब 1.06 करोड़ निराश्रित महिलाओं, वृद्धों और दिव्यांगजनों की पेंशन धनराशि बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बजट में इसकी घोषणा नहीं हुई थी, लेकिन हम इसमें इजाफा करने जा रहे हैं। सीएम की घोषणा के बाद पेंशन की धनराशि 1000 हजार रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये होगी। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में भी इसकी घोषणा की थी। वहीं दूसरी ओर सीएम ने सदन में शंकराचार्य विवाद पर पहली बार अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कोई मुख्यमंत्री, मंत्री, सपा अध्यक्ष बनकर क्या प्रदेश में घूम सकता है शंकराचार्य का पद सर्वोच्च और सम्मानित है। लेकिन हर काम नियम से होता है। सदन भी नियमों और परंपराओं से चलता है। कानून सबके लिए बराबर होता है। हम सभी संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े हैं।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpBudget2026-27 #UpBudget2026News #UpBudget2026Live #UpBudgetLive #UpBudgetLiveNews #UpBudgetLiveUpdate #UpBudgetAnnouncement #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 20:03 IST
यूपी: सदन में सीएम योगी ने की घोषणा, बढ़ाई जाएगी तीन तरह की कैटेगरी की पेंशन; जानिए क्या होगा बदलाव #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpBudget2026-27 #UpBudget2026News #UpBudget2026Live #UpBudgetLive #UpBudgetLiveNews #UpBudgetLiveUpdate #UpBudgetAnnouncement #VaranasiLiveNews
