यूपी: पूरे प्रदेश में कई दिनों के बाद खिली चटख धूप, बादल हुए नदारद; 15 अक्तूबर से मौसम फिर लेगा यू-टर्न
यूपी में अब मौसम कुछ दिनों के लिए स्थिर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसान 12 से लेकर 14 अक्तूबर तक किसी भी जिले में बारिश का अनुमान नहीं है। तेज और चटख धूप निकलने से तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिलेगी। हालांकि रात के तापमान में गिरावट बनी रहेगी। इसके पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। मेरठ, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद और बरेली में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। मेरठ और शामली में ओले गिरे, जबकि बिजनौर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। सोमवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों पर फिलहाल विराम लगने के आसार हैं। अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने से दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 15 अक्तूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी यूपी और पूर्वी तराई के जिलों में फिर हल्की बारिश हो सकती है।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 12, 2026, 06:35 IST
यूपी: पूरे प्रदेश में कई दिनों के बाद खिली चटख धूप, बादल हुए नदारद; 15 अक्तूबर से मौसम फिर लेगा यू-टर्न #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #VaranasiLiveNews
