'मौत' का पुल: 37 मीटर गहरी नींव, 2.75 मीटर व्यास, 32mm सरिया; फिर क्यों ढह गया? ये पिलर खोलेगा छह मौतों का राज
यूपी के हमीरपुर की बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल हादसे में छह लोगों की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल पांच नंबर पिलर को लेकर है। हादसे में करीब 60 मीटर लंबा निर्माणाधीन हिस्सा ढहने से 37 मीटर गहरी नींव, 2.75 मीटर व्यास, 32 एमएम सरिया और कंक्रीट से तैयार हुआ यह पिलर भी टूट गया। अब इस पिलर के निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोमवार को तकनीकी टीम के सामने यह बड़ा सवाल होगा। घटना स्थल पर मौजूद क्षतिग्रस्त हिस्से से स्पष्ट है कि पिलर नंबर पांच हादसे का सबसे बड़ा केंद्र रहा है। पिलर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कंक्रीट टूटकर अलग हुई है और कई स्थानों पर सरिया दिखाई दे रही है।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Hamirpur #HamirpurBridgeCollapse #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 09:36 IST
'मौत' का पुल: 37 मीटर गहरी नींव, 2.75 मीटर व्यास, 32mm सरिया; फिर क्यों ढह गया? ये पिलर खोलेगा छह मौतों का राज #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Hamirpur #HamirpurBridgeCollapse #VaranasiLiveNews
