यूपी: मेरठ में हाईवे पर मिला लुधियाना के ट्रक चालक का शव, ओडिशा से आ रहा था माल लेकर; पुलिस ने जताई ये आशंका
मेरठ-करनाल हाईवे पर बुबकपुर के निकट बुधवार सुबह एक ट्रक में चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चालक ओडिशा से माल लेकर पंजाब जा रहा था। रात में हाईवे किनारे ढाबे पर रुकने के बाद सुबह ट्रक नहीं चलने पर उसके साथी ने मौके पर पहुंचकर देखा तो चालक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर हृदय गति रुकने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
#CityStates #Meerut #UpNews #HindiNews #CrimeNews #Death #BodyOfATruckDriverFromLudhianaFoundOnAHi #HeWasTransportingGoodsFromOdisha—policeShare #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 12, 2026, 10:15 IST
यूपी: मेरठ में हाईवे पर मिला लुधियाना के ट्रक चालक का शव, ओडिशा से आ रहा था माल लेकर; पुलिस ने जताई ये आशंका #CityStates #Meerut #UpNews #HindiNews #CrimeNews #Death #BodyOfATruckDriverFromLudhianaFoundOnAHi #HeWasTransportingGoodsFromOdisha—policeShare #VaranasiLiveNews
