UP: यूपी बोर्ड देगा खिलाड़ियों को 20 नंबर का बोनस, ग्रेस मार्क्स से फेल छात्र भी होंगे पास; करना होगा ये काम
यूपी बोर्ड ने खेलों में राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अपनी 'स्पोर्ट्स पॉलिसी' में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने खिलाड़ियों को 20 नंबर ग्रेस मार्क के तौर पर देने का प्रस्ताव दिया है। शासन को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, अब कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों को खेल के स्तर के आधार पर अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। छात्रों को उनके खेल प्रमाणपत्र और स्तर के आधार पर अंक मिलेंगे। इसमें राज्य स्तर प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 5 अंक, राष्ट्रीय स्तर पर केवल प्रतिभाग करने पर 7 अंक और पदक जीतने पर 10 अंक। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल प्रतिभाग करने पर 15 अंक और पदक जीतने पर पूरे 20 अंक दिए जाएंगे। इस नीति की सबसे बड़ी राहत उन खिलाड़ियों को मिलेगी जो एक या दो विषयों में कुछ अंकों से पिछड़ जाते हैं।
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 22:27 IST
UP: यूपी बोर्ड देगा खिलाड़ियों को 20 नंबर का बोनस, ग्रेस मार्क्स से फेल छात्र भी होंगे पास; करना होगा ये काम #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
