UP Board Result: मुरादाबाद के छात्रों का जलवा, इंटर में अभिषेक 7वें, हाईस्कूल में शिखा छठे स्थान पर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार मुरादाबाद जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी बोर्ड के घोषित परिणाम में मुरादाबाद के मेधावियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में अभिषेक ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। वह कांठ क्षेत्र स्थित केशर जहां कायमुद्दीन इंटर कॉलेज, मान नगर के छात्र हैं। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में बिलारी के डॉ. देवेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा शिखा दक्ष ने प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त कर जिले में टॉप किया। इसके अलावा हाईस्कूल में कांठ क्षेत्र के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। एमडीआईसी पट्टी मोड़ा के छात्र कनक सिंह और पब्लिक इंटर कॉलेज पट्टी मोड़ा के मोहम्मद जैद ने प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया। रिजल्ट घोषित होने के बाद जिले के विभिन्न स्कूलों में खुशी का माहौल देखने को मिला। हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
#CityStates #Moradabad #UttarPradesh #Rampur #Amroha #Sambhal #UpBoardResult #UpBoard10thResult #UpBoard12thResult #Upmsp10thResult #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 17:08 IST
UP Board Result: मुरादाबाद के छात्रों का जलवा, इंटर में अभिषेक 7वें, हाईस्कूल में शिखा छठे स्थान पर #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #Rampur #Amroha #Sambhal #UpBoardResult #UpBoard10thResult #UpBoard12thResult #Upmsp10thResult #VaranasiLiveNews
