UP Board Result: बोर्ड नतीजों में एक बार फिर रहा सीतापुर का दबदबा, बाराबंकी ने दी बादशाहत को चुनौती

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज, 23 अप्रैल को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए गए है। इस साल लगभग 52 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए गए हैं , जिसमें यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह भी मौजूद रहे। इस बार 12वीं के परीक्षा कुल80.38% उत्तीर्ण प्रतिशत रहा है। वहीं,10वीं में कुल 90.40 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। इस बार के नतीजों में सीतापुर के साथ-साथबाराबंकी के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। 10वीं में दो छात्राओं ने टॉप किया,587 अंक लाकर सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा पहले स्थान पर रहीं। वहीं 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 488 अंक लाकर टॉप किया। बात करें 10वीं और 12वीं के टॉप 3 विद्यार्थियों की तो बाराबंकी ने मजबूत स्थान हासिल किया। UP Board 12th Topper List 2026: यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट 12वीं की टॉपर लिस्ट में दो विद्यार्थी बाराबंकी से हैं। रैंक नाम प्राप्तांक प्रतिशत शहर 1 शिखा वर्मा 488 97.60% सीतापुर 2 नंदिनी गुप्ता 486 97.20% बरेली 2 श्रेया वर्मा 486 97.20% बाराबंकी 3 सुरभि यादव 485 97.00% बरेली 3 पूजा पाल 485 97.00% बाराबंकी सबसे पहले परिणाम यहां देखें यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट सबसे पहले पाने के लिए और जारी होने पर सबसे पहले रिजल्ट देखने के पंजीकरण कर लें। पंजीकृत छात्रसबसे पहले अपना परिणाम देख पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करे रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करे UP Board Topper: 2025 में टॉप-10 में सात विद्यार्थी शामिल थे अगर पिछले वर्षों पर नजर डालें, तो सीतापुर का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। 2025 में हाईस्कूल की टॉप-10 लिस्ट में शामिल सीतापुर के मेधावी छात्रों में अर्पित वर्मा (97.50%), अंचल वर्मा (97.33%), आयुषी यादव (97%), गुंजन सिंह (96.83%), श्रुति मिश्रा (96.83%), सिद्धी सिंह (96.83%) और शिवम यादव (96.83%) के नाम शामिल हैं। वहीं, 12वीं की बात करें तो 2025 में प्रदेश के टॉप टेन लिस्ट में जिले के दो छात्र-छात्राएं अपनी जगह बनाने में सफल रहे थे, 95 प्रतिशत अंकों के साथ सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के मृदुल और युगृत्ना वर्मा 10वें स्थान पर थे। इन विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम और लगन से न केवल अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया था। यूपी बोर्ड के नतीजों पर सीतापुर का प्रदर्शन लगातार शानदार वहीं वर्ष 2023 में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद (सीतापुर) की छात्रा प्रियांशी सोनी ने 98.33% अंक प्राप्त कर हाईस्कूल टॉप किया था। 2024 के हाईस्कूल रिजल्ट में भी सीतापुर के छह छात्र-छात्राएं टॉप-5 की सूची में शामिल थे।हाईस्कूल में प्राची निगम ने 98.50% अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान पाया, जबकि इंटरमीडिएट में उसी कॉलेज के शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ टॉप किया था। UP board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है: पहले आप amarujala.com/results पर जाएं। अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें। इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें। "Submit" बटन पर क्लिक करें। आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

#CityStates #Education #National #Sitapur #UttarPradesh #UpBoardResult2026 #UpBoard #Upmsp #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 22, 2026, 16:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Board Result: बोर्ड नतीजों में एक बार फिर रहा सीतापुर का दबदबा, बाराबंकी ने दी बादशाहत को चुनौती #CityStates #Education #National #Sitapur #UttarPradesh #UpBoardResult2026 #UpBoard #Upmsp #VaranasiLiveNews