UP Board Result: यूपी बोर्ड में 10वीं में रायबरेली के तीन मेधावियों को मिली जगह, 12वीं नंदिनी ने किया टॉप

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे बृहस्पतिवार शाम घोषित हुए। जिले का परीक्षा परिणाम लगभग 85 फीसदी रहा, जिसमें इंटरमीडिएट के 85.73 प्रतिशत और हाईस्कूल के 84.31 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। जिले के तीन मेधावियों ने यूपी मेरिट में जगह बनाई है, तीनों हाईस्कूल के परीक्षार्थी हैं। इनमें तनु जायसवाल ने 96.83 प्रतिशत अंकों के साथ छठवीं और सर्वेश कुमरा मिश्र व अभिषी साहू ने 96.50 प्रतिशत अंकों के साथ आठवीं पोजीशन बनाई है। हाईस्कूल में सलोन की तनु जायसवाल और इंटरमीडिएट में रायबरेली शहर की नंदिनी गुप्ता ने जिला टॉप किया है। जिला स्तरीय वरीयता सूची में 40 मेधावियों ने जगह बनाई है, जिनमें हाईस्कूल के 18 और इंटरमीडिएट के 22 बच्चे शामिल हैं।

#CityStates #Raebareli #RaebareliNews #UpBoardResult2026 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 15:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Board Result: यूपी बोर्ड में 10वीं में रायबरेली के तीन मेधावियों को मिली जगह, 12वीं नंदिनी ने किया टॉप #CityStates #Raebareli #RaebareliNews #UpBoardResult2026 #VaranasiLiveNews